Breaking

Monday 16 June 2014

हक़ीक़ी इस्लाम और अमेरिकी इस्लाम

आज की तारीख मे इस्लाम के दो चेहरे देखने को मिलेगे:
१. हक़ीक़ी इस्लाम
२. अमेरिकी इस्लाम


हक़ीक़ी इस्लाम मानवीयत (spiritualism) के साथ खुद की और दीन की दी'फा (protection) का दर्स देता है जबकि अमेरिकी इस्लाम खानाबदोशी, सियासत से दूरी, मुआशेरती ज़िंदगी मे इस्लाम के दखल से इज्तेनाब और ऐसी कई चीज़ो पर ज़ोर देता है।

आज पस्चिमी मुल्क और मीडीया, अमेरिकी इस्लाम पर बहोत ज़ोर देते है और हक़ीक़ी इस्लाम से लोगो को दूर रखने के लिये पुरज़ोर कोशिश कर रहे है।

अमेरिकी इस्लाम दो तरह के है:
१. तालिबानी इस्लाम
२. लिबरल इस्लाम

अमेरिका और मीडीया, दोनो इस तरहा के इस्लाम को प्रमोट करते है। पेहले तालिबानी इस्लाम के ज़रिये इस्लाम की गलत छवि (image) को बता  कर और बाद मे नाम निहाद मुसलमानो, जो सिर्फ नाम के मुसलमान है और दीन से उनका कोई लेना देना नहीं है, इन्हे असली इस्लाम के दावेदार बताते है।

लेकिन जब बात हक़ीक़ी इस्लाम की आती है, तो उन्हे हमेशा के लिये दकियानूसी खयालात से तशबीह देते है या फिर कट्टरपंथी / चरमपंथी / extremist बता कर बात घुमा देते है।

अब एक समझदार इंसान होने के नाते, हमे ये जानने की कोशिश करनी चाहिये की हम इस्लाम की किस शक्ल को जानते है? हक़ीक़ी इस्लाम की या अमेरिकी इस्लाम की।

No comments:

Post a Comment

विशिष्ट पोस्ट

Pope Francis ki Ayatollah Sistani se Mulaqat

6 March 2021 ka din duniya ke do bade mazhabo ke liye ek khas raha jab Christians ke sabse bade religious authority, Pope Fra...